फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कचरा प्रबंधन एवं सतत विकास के लिए भलेठ स्कूल को मिला क्षेत्रीय सम्मान

Mon, 19 May 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भलेठ की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को वेस्ट और सस्टेनेबिलिटी (कचरा प्रबंधन एवं सतत विकास) विषय पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विप्रो अर्थियन पुरस्कार समारोह में क्षेत्रीय स्तर का सम्मान प्रदान किया गया। यह समारोह सोलन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने वेस्ट और सतत विकास पर एक प्रभावशाली प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व को भी समारोह में विशेष रूप से सराहा गया और सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा कुमारी श्रद्धा का चयन उनके विभिन्न प्रोजेक्ट्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया। श्रद्धा के साथ-साथ विद्यार्थियों सक्षम, मुस्कान, कृतिका, श्रद्धा और खुशबू की टीम ने पर्यावरणीय जागरूकता, अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की।
इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत की प्रधान रेखा कुमारी और उपप्रधान जगन कटोच ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें