फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार वर्षों में भी नहीं बना भकरेड़ी खेल स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार टेंडर प्रक्रिया होने के बावजूद नहीं हुआ कार्य शुरू
विज्ञापन

निर्माण के लिए 35 कनाल भूमि की गई है नेहरू युवा केंद्र के नाम

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भकरेड़ी में चार वर्षों में भी खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाया है। स्टेडियम निर्माण के लिए नेहरू युवा केंद्र के नाम 35 कनाल भूमि है लेकिन पिछले चार वर्षों से यहां पर स्टेडियम का काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, इस स्टेडियम का दो बार टेंडर भी हो चुका है और लोक निर्माण विभाग के पास 15 लाख रुपये की राशि भी जमा है। ग्राम पंचायत भोरंज के उपप्रधान संजय कुमार, विनोद कुमार, राकेश, सुनील आदि ने कहा कि जमीन भी है और बजट भी है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी है। बावजूद इसके पिछले चार साल से न तो भूमि समतल हो पाई है और न ही कोई काम चल पाया है। युवाओं ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्टेडियम का काम शुरू किया जाए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग भोरंज के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि स्टेडियम के लिए पैसा विभाग के पास आ गया है और टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है लेकिन नेहरू युवा केंद्र भूमि की मार्किंग नहीं करवा रहा है। जैसे ही संंबंधित विभाग निशानदेही करवाकर मार्किंग कर देता है, जल्द ही स्टेडियम का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें