फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बदारण में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Tue, 02 Jun 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बदारण में कलश यात्रा निकालते ग्रामीण। स्रोत  जागरूक पाठक - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। गांव बदारण में सोमवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंची। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास अनुज शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में श्रीमद्भागवत महापुराण को अत्यंत पवित्र और मोक्ष दायिनी ग्रंथ माना है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म के सिद्धांतों का विस्तृत वर्णन मिलता है। कथा में वर्णित प्रसंग व्यक्ति को सत्य, करुणा, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें