हमीरपुर। श्री गौड़ीय मठ दंगड़ी ने सोमवार को हमीरपुर बाजार में शोभायात्रा निकाली। गौड़ीय मठ में सोमवार से भागवत कथा शुरू हो गई। इसी उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हमीरपुर से होते हुए दंगड़ी तक पहुंची जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के महामंत्र से हमीरपुर बाजार में वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री कृष्ण के भजनों पर नाचते-गाते हुए श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।
श्री गौड़ीय मठ दंगड़ी के महंत गिरी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान लोगों ने हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारे लगाए। यात्रा गांधी चौक से होते हुए भोटा चौक पहुंची और वहां से मुड़कर दंगड़ी के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का रथ भी शामिल रहा। इस दौरान श्रद्धालु रथ के आगे- पीछे झूमते हुए दिखे।