फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए प्लान तैयार : राणा

Wed, 15 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्लान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत जिला स्तर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभी जिला मुख्यालयों में जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठकें कर रहा है।
विज्ञापन


इसके पहले चरण में ऊना, धर्मशाला और चंबा में बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों में नदारद विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है।

राणा ने कहा कि हिमाचल भूकंप, बाढ़ और बादल फटने जैसी विपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। आपदाओं से नुकसान कम करने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 जून को हमीरपुर जिला प्रशासन के  साथ, 22 को बिलासपुर, 23 को सोलन, 24 को सिरमौर, 28 को मंडी और 29 जून को कुल्लू जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें