फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिंगटोन बनेगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

Fri, 29 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मोबाइल रिंगटोन बनेगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के प्रसार के लिए मोबाइल पर रिंगटोन का प्रावधान किया जाएगा। इस बारे में दूरसंचार निगम अधिकारियों से जिला प्रशासन हमीरपुर ने बातचीत की है। जिला हमीरपुर के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी एक-एक बेटी की शिक्षा बीड़ा उठाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त मदन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया है। उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि हमीरपुर जिला में सभी विभागों के अधिकारियों की इस अभियान में सहभागिता तय जाएगी।

इससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को पूर्णतया सफल बनाया जा सके। अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वाले सीडीपीओ को नवाजा जाएगा। साथ ही बेहतर लिंगानुपात के लिए पंचायतों को नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय में होने वाली सभी सरकारी बैठकों के प्रारंभ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा ताकि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दे सकें।

उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर में शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग के लिंगानुपात में बीते छह माह में काफी सुधार हुआ है। पिछले साल एक हजार बेटों के मुकाबले 887 बेटियां थीं जो अब बढ़कर 920 हो गई है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध, रेणु कौशल सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें