फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बल्डूहक पंचायत के चठियार गांव में खेतों में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अन्य लोगों ने धुआं डालकर बड़ी मुश्किल से इनके हमले से बचाया। सभी घायलों का उपचार क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में करवाया जा रहा है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय जब गांव के लोग अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे तो उसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले में रेखा देवी पत्नी विधि चंद और उनका पुत्र रोहित, किरण कुमारी पत्नी अशोक कुमार बुरी तरह घायल हो गए। इन लोगों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर धुआं जलाकर मधुमक्खियों को वहां से भगाया। घायलों को तुरंत क्षेत्र के निजी क्लीनिक तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इन मधुमक्खियों के हमले में आसपास के घरों के कई पालतू पशु भी घायल हो गए, जिनका उपचार भी करवाया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि घायलों की हालत में पहले से कुछ सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें