फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद करने, मारपीट और महिला से छेड़छाड़ की शिकायत

विज्ञापन
मारपीट, छेड़छाड़ की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा दरब्यार गांव का दंपती। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के दरब्यार गांव का एक दंपती अपने साथ हुई मारपीट, उनकी फसल बर्बाद करने और महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। एसपी को दी शिकायत में आशा देवी पत्नी देव राज ने आरोप लगाया कि सात अक्तूबर को उनकी फसल दो भाइयों ने ट्रैक्टर से बर्बाद कर दी। उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। आशा देवी ने कहा कि इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसे गलत तरीके से छुआ।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस चौकी में जब उन्होंने शिकायत की तो पुलिस भी उन पर समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता न करने पर बाद में दूसरे पक्ष का भी देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। मेडिकल करवाने के बावजूद दोनों भाइयों पर कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान जान से मारने और पुलिस द्वारा उनका कुछ न बिगाड़ने की धमकी भी दोनों भाइयों ने दंपती को दी। न्याय की गुहार लेकर दोनों पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। यहां से उन्हें महिला पुलिस थाना भेजा गया। महिला पुलिस थाना में छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी किरण ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें