फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मौनी बाबा की कुटिया में मनाया जाएगा ब्यास उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल पूज्य मौनी बाबा कुटिया फतेहपुर में 20 जुलाई को दो दिवसीय ब्यास उत्सव (गुरु पूर्णिमा पर्व) धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौनी बाबा कुटिया प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. रतन चंद्र शर्मा ने कहा कि 20 जुलाई सुबह छह बजे से ही श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ आरंभ होगा। दोपहर बाद तीन बजे से सामूहिक गीता पाठ, हवन यज्ञ, चर्चा परिचर्चा, मौनी बाबा का जीवन परिचय, महर्षि वेदव्यास, संध्या उपासना में आसान, प्राणायाम, जप कीर्तन, गीता पाठ का शरीर और मन पर प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संवाद होगा। इसी तरह 21 जुलाई को सुबह छह बजे से ब्यास पूजन, पूज्यपाद गुरुदेव का वैदिक विधि विधान से पूजन, गुरु कृपा भजन, गुरु तत्व मीमांसा सहित मौनी बाबा के उपदेश सूत्र आदि विशेष आकर्षण होंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन तक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें