फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तियां वापस न दीं तो देंगे पद से त्यागपत्र : बीडीसी

Sat, 09 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू, भोरंज
विज्ञापन
panchayat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्लॉक भोरंज के पंचायत समिति सदस्यों की बैठक अध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही समिति सदस्यों की शक्तियां वापस नहीं दी गईं तो वे पद से त्याग पत्र देने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायती राज में पहले थ्री टायर सिस्टम था जिसे अब सरकार ने सिंगल टायर कर दिया है। सदस्यों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक अपने निजी हितों के लिए तुरंत कार्रवाई कर लेते हैं।

एक तो बीडीसी सदस्यों को कम वेतन दिया जा रहा है, दूसरा उनकी शक्तियों में कटौती कर दी गई है। ऐसे में विकासकार्य न होने पर बीडीसी सदस्य दूसरी बार किस मुंह से वोट मांगने जनता के पास जाएंगे। उन्होंने सरकार के निर्णय पर रोष जताते हुए शीघ्र ही शक्तियों की बहाली की मांग की है।
विज्ञापन


बैठक में बीडीसी उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी, त्रिलोक चंद, चमन लाल, विजय कुमार,  पम्मी लता, सुरेश धीमान, सुमना कुमारी, सुरेंद्रा कुमारी, गीता देवी, राज कुमारी, अजय कुमार, संतोष कुमारी, प्रवीण कुमारी, कुसुम लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें