फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीकॉम तृतीय वर्ष ने पांच विकेट से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम ने बीकॉम प्रथम वर्ष की टीम को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 3100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग की चार टीमों ने भाग लिया।
विजेता टीम की कप्तानी मोहित और उपविजेता टीम की कप्तानी रोनित ने की। अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।
समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह, डॉ. नरेश और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें