फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-टिक्करी सड़क का होगा विस्तारीकरण, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 21 Feb 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस्सी से टिक्करी सड़क का हो रहा चौड़ीकरण। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी-टिक्करी सड़क मार्ग पर जाम से जल्द राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क का विस्तारीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर 46 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। स्थानीय लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। बस्सी से टिक्करी सड़क मार्ग काफी संकरा है। कई जगह तो वाहन चालकों को पास लेने में काफी दिक्कतें आती हैं।
यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। यही वजह है यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, बस्सी बाजार में जब लोग खरीदारी के लिए आते हैं तो उन्हें वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है। कई बार वाहनों को इधर-उधर ही पार्क करना पड़ता है।
विज्ञापन


बस्सी बाजार के व्यापारी सड़क को विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। अब सड़क के दोनों ओर आवश्यक मरम्मत और समतलीकरण का काम किया जा रहा है। एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर सड़क के विस्तारीकरण कार्य को समाप्त कर लिया जाएगा।
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को उम्मीद है कि कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। व्यापारियों ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण से ग्राहक आसानी से दुकान में पहुंचेंगे। इससे व्यापार पहले से बेहतर होगा।
विज्ञापन


कोट

बस्सी से टिक्करी सड़क मार्ग को दोनों ओर से चौड़ा किया जा रहा है। जल्द ही वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। करीब 46 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। -केके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें