फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तताहर सड़क एक साल बाद भी अधूरी, लोगों में रोष

Sun, 13 Sep 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस्सी-तताहर सड़क पर अधूरे कार्य के चलते गड्ढों में भरा बारिश का पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। बस्सी से तताहर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू हुए करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण की धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार लगातार काम करने के बजाय जगह-जगह काम छोड़कर आगे बढ़ रहा है। सुनील, बलवीर, संजय, अमित, कुलदीप सिंह, दिनेश भाटिया, सुरेंद्र, ईश्वर दास और विजय ने बताया कि भरेड़ी बाजार में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है।
इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क के साथ बनने वाली नालियां भी कई स्थानों पर अधूरी हैं, जिससे बरसात में पानी की निकासी प्रभावित होने और सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के कुछ हिस्से अभी से उखड़ने लगे हैं। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता की जांच करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
कोट
भरेड़ी बाजार में एक-दो दिन में सीमेंट का बजरा डाल दिया जाएगा। इसके बाद पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू होगा। सड़क के अन्य लंबित कार्य भी जल्द पूरे हो जाएंगे। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अनुभाग भरेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें