फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-जाहू वाया नैली जंबली सड़क पर गड्ढों में सफर, हादसे का बढ़ा खतरा

Thu, 07 May 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दीवान चंद, निवासी कड़ोहता
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से जाहू वाया नैली जंबली को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। नैली जंबली के पास जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन गड्ढों के कारण हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। सड़क की सतह कई जगहों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई स्थानों पर सड़क संकरी होने के कारण आमने-सामने वाहन आने पर निकलना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है, ताकि संभावित बड़े हादसों को टाला जा सके।



-
सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। दोपहिया वाहन चालक अकसर यहां पर चोटिल होते हैं। लोक निर्माण विभाग को सड़क की जल्द मरम्मत करनी चाहिए। -सुरेश कुमार, निवासी ठारा
बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है। जब वाहन यहां से गुजरते हैं, तो पैदल चलने वाले लोगों पर पानी के छींटे पड़ते हैं। उम्मीद है कि विभाग जल्द सड़क की मरम्मत करवाएगा। -विजय कुमार, निवासी खतरवाड़
कई जगह तो सड़क काफी उखड़ चुकी है। धूल-मिट्टी से स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। सड़क की जल्द से जल्द सुध लेना आवश्यक है। -दीवान चंद, निवासी कड़ोहता
सड़क की हालत देखकर लगता है कि इस सड़क की कभी मरम्मत नहीं हुई है। विभाग को सड़क की जल्द मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। -जगत राम, निवासी लग मनवीं
विज्ञापन



कोट

सड़क की खराब हालत का मामला ध्यान में आया है। सड़क की मरम्मत करवा लोगों को बेहतर सड़क सुविधा दी जाएगी। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज

दीवान चंद, निवासी कड़ोहता

दीवान चंद, निवासी कड़ोहता

दीवान चंद, निवासी कड़ोहता

दीवान चंद, निवासी कड़ोहता

दीवान चंद, निवासी कड़ोहता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें