फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reel Addiction: रील देखने पर डांट पड़ी तो घर छोड़कर भागी नाबालिग, बड़सर से निकली नाबालिग राजस्थान में मिली

Wed, 15 Jul 2026 01:19 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर के बड़सर में मोबाइल पर रील देखने को लेकर परिजनों की डांट से नाराज एक नाबालिग घर छोड़कर चली गई। गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी लोकेशन राजस्थान में ट्रेस की। स्थानीय पुलिस के सहयोग से 48 घंटे के भीतर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल फोन पर रील देखने पर परिजनों की डांट से नाराज होकर एक नाबालिग घर से भाग गई। बड़सर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर उसे राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग मूल रूप से राजस्थान की निवासी है जो अपने माता-पिता के साथ बड़सर क्षेत्र में रहती थी।

विज्ञापन


नाबालिग घर से बिना बताए चली गई थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बड़सर पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। साथ ही संभावित मार्गों, बस अड्डों और अन्य स्थानों पर भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस को पता चला कि नाबालिग राजस्थान पहुंच गई है। बड़सर पुलिस की टीम ने वहां की स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि पुलिस उपाधीक्षक लालमन शर्मा ने की है।

विज्ञापन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी का उपयोग किया। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से मामला जल्द सुलझ गया। महज 48 घंटे के भीतर नाबालिग को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया।

घर छोड़ने का कारण
नाबालिग ने प्रारंभिक पूछताछ में घर छोड़ने का कारण बताया। उसने कहा कि मोबाइल फोन पर रील देखने को लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। इसी डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें