हमीरपुर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी हमीरपुर की ओर से आठ मई को आयोजित किए जा रहे रैफल ड्रॉ को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और बैंकों सहित आम नागरिकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। इस रैफल ड्रॉ का उद्देश्य रैडक्रॉस सोसायटी के लिए अधिकतम अंशदान एकत्र करना है, जिससे समाज के जरूरतमंद, असहाय और कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान की जा सके। जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर इस पुनीत कार्य में सराहनीय योगदान करके 80 हजार रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बेचीं। इन स्लिप्स की काउंटर फाइल को जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर उपायुक्त अमरजीत सिंह को औपचारिक रूप से सौंपा।