नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन परिसर में एक अधेड़ व्यक्ति बस से उतरते ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बस अड्डा पर स्थित पुलिस चौकी से भी कर्मचारी मौका पर पहुंच गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक महिला ने भी उसे बचाने का भरकस प्रयास किया। इसके बाद तुरंत ही 108 एंबुलेंस में अधेड़ व्यक्ति को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी नैहरिया गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर कहा कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।