फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन चुकता न करने पर नामी कारोबारी का मॉल सील

Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Mall loan - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के एक नामी कारोबारी और कांग्रेस नेता का मॉल बैंक अधिकारियों ने लोन न चुकाने पर सील कर दिया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को यह कड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई के दौरान सिनेमा सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को भी सील कर दिया। बहुमंजिला मॉल के लिए शहर के एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी के नाम पर लोन लिया है।

कांग्रेस नेता ने 2009 में केसीसी बैंक शाखा लोअर बाजार हमीरपुर से अपनी पत्नी के नाम पर ढाई करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, कुछ समय तक कारोबारी बैंक लोन की किस्तें चुकाता रहा, लेकिन बीते एक साल से कोई किस्त नहीं चुकाई।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने कारोबारी को कई नोटिस भी भेजे, इसके बावजूद उसने लोन की किस्त नहीं चुकाई। इसके बैंक प्रबंधन ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे मॉल में पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में इसे सील करने की कार्रवाई शुरू कर की।

आधा दर्जन से अधिक दुकानों सहित माल पर ताला लटका दिया। बैंक प्रबंधन की मानें तो कारोबारी को व्यक्तिगत तौर पर भी कई बार लोन की किस्त चुकाने को कहा था, लेकिन उसने किस्तों की अदायगी नहीं की। बैंक को मजबूरन कार्रवाई अमल में लानी पड़ी है।

केसीसी बैंक के एजीएम एसके वर्मा का कहना है कि एक साल से कारोबारी ने कोई किस्त अदा नहीं की। इसके चलते बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई अमल में लाई है। कारोबारी ने ढाई करोड़ का लोन लिया जो ब्याज समेत सवा तीन करोड़ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें