फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और पुरानी पेंशन बहाली के लिए बैंक कर्मियों ने की हड़ताल

Sat, 12 Sep 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विभिन्न मांगों पर पीएनबी सर्किल कार्यालय हमीरपुर के बाहर नारेबाजी करते बैंक कर्मचारी। स्रोत : ज
विज्ञापन
हमीरपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में रोष जताया। कर्मचारियों ने पीएनबी सर्किल कार्यालय हमीरपुर के बाहर केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में समानता सुनिश्चित करना और नई भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियस हमीरपुर के सर्किल सचिव कतना ने कहा कि वर्ष 2012 से बैंक यूनियनें बैंकों में फाइव-डे बैंकिंग सिस्टम लागू करने की मांग कर रही हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव के मामले में भी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार नहीं हो रहा है।
बैंकिंग क्षेत्र में फील्ड पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए इंसेंटिव व्यवस्था में समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 28, 29 और 30 सितंबर को दोबारा हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 26 अक्तूबर से देशभर के बैंकों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें