फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बलोह पंचायत ने शुरू किया एक दिन, एक घंटा एक साथ अभियान

Sat, 27 Sep 2025 09:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बलोह की ओर से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष शुरुआत की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने एक दिन, एक घंटा एक साथ थीम के तहत अभियान शुरू किया है। पंचायत प्रधान लता देवी ने इस अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आत्मनिर्भर समूहों (एसएचजी) ने मिलकर मुख्य रास्तों की साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस पहल न केवल गांव की सड़कों को चमकाया बल्कि समुदाय में स्वामित्व की भावना को भी मजबूत किया। स्कूली बच्चों के साथ अनोखा जागरूकता अभियान (सुमन के) चलाया। इसमें हाथ धोने के छह कदमों साबुन (एस), ऊपर तक (यू), मुंह (एम), आंखें (ए), नाखून (एन) और खुला पानी (के) के बारे में सिखाया। इस अभियान में लता देवी का साथ देने में पास के दशमल गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें