फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना भोरंज के वृत्त धमरोल के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र खुराहल-दो में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने मुख्यातिथि के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का अवलोकन करने सराहना की। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला वर्ग का समाज में बहुत बड़ा योगदान है। समाज में परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका सदा ही अग्रणी रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग वृत्त धमरोल के पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा देवी, सरला देवी, मीना देवी, पवना कुमारी, सुनेशा देवी, प्रकाशो देवी, निर्मला देवी, ऊषा देवी, तारा देवी, तराना, सुषमा देवी मीना कुमारी, पिंकी देवी, नर्वदा देवी, महिला मंडल अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल डोगरा, बालकृष्ण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें