डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर खतरियां के प्रधानाचार्य देवराज धीमान स्टाफ के सभी सदस्यों समेत एक सप्ताह से घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जगह-जगह विद्यालय की उपलब्धियों के बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। अभी तक ढो, तरक्कवाड़ी, घुमारली, भरनोट, दिम्मी,, नोहाड़ा, टियार, डुंगी, भदरु, कंज्याण, टिक्कर खतरियां आदि गांवों का दौरा कर बच्चों के अभिभावकों को निजी स्कूल छोड़ कर सरकारी विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। वर्ष 202223 में टिक्कर खतरियां स्कूल में 150 के लगभग बच्चे अध्ययनरत थे। लगातार प्रयास व प्रसार से वर्ष 2023-24 में संख्या बढ़कर 170 के करीब पहुंच गई।