फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विक्रय केंद्रों पर नहीं मिल रहा बाजरे का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के कृषि विक्रय केंद्रों में बाजरे का बीज नहीं मिल रहा है। वीरवार को कृषि विक्रय केंद्र लंबलू से भी किसान बीज न मिलने से मायूस होकर लौटे। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद किसानों को बीज न मिलने से उन्हें खेतों की बिजाई में भी देरी हो रही है। किसानों सुनील कुमार, अरुण कुमार, विजय कुमार, दीप चंद का कहना है कि लंबलू कृषि विक्रय केंद्र पर जब वह वीरवार को गए तो वहां बताया गया कि बाजरे का बीज खत्म हो गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि एक बार ट्रैक्टर खेतों से होकर चला जाएगा तो दोबारा बचे हुए खेतों को बीजने के लिए नहीं आएगा और न ही अन्य खेतों के किसान दोबारा अपने खेतों से होकर ट्रैक्टर आने देंगे। जिन्होंने पहले बीज खरीद लिया है वह तो बिजाई की तैयारी में हैं, लेकिन जिन किसानों को बीज नहीं मिल रहा है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कृषि उपनिदेशक डॉ. जीत सिंह का कहना है कि बाजरे का 550 क्विंटल बीज पहले आया था। वह खत्म हो गया है। 300 क्विंटल बीज की सप्लाई और आ गई है। जिसे कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है। जहां बीज नहीं मिल रहा है वहां शुक्रवार से बीज मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें