फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में बगवाड़ा की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी में जिलास्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर पर चयनित हमीरपुर जिले के 6 शिक्षा खंडों की टीमों के 520 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तीन दिन तक आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। वॉलीबाल के फाइनल मैच में बगवाड़ा की टीम विजेता और चमबोह की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भोरंज की टीम पहले और नादौन की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में कुढ़ेड़ा की टीम ने पहला और बलडूहक की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में झगडियाणी की टीम विजेता और भलेठ की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल कर ट्रॉफी को अपने नाम करने में सफलता हासिल की। फाइनल मैच के बाद स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित जन समूह का मनोरंजन किया। इसके बाद मुख्यातिथि ढटवालिया ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया, कमल पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें