फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में झगड़ियाणी को हराकर विजेता बना बगवाड़ा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में आयोजित चार दिवसीय अंडर-19 छात्र जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर सिंह और जिला क्रीड़ा संघ के सदस्यों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, बाक्सिंग आदि प्रतियोगिताओं के कड़े मुकाबले हुए। खो-खो में कुठेड़ा स्कूल विजेता और बल्हडूहक स्कूल विजेता, वॉलीबाल में बगवाड़ा स्कूल विजेता और झगड़ियाणी उपविजेता, कबड्डी में अमलैहड़ स्कूल विजेता और एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। बैडमिंटन में झगड़ियाणी स्कूल विजेता और भरेड़ी स्कूल उपविजेता रहा। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर विकासनगर विजेता व हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता बना। कार्यक्रम में एडीपीओ सुनील कपिल, खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक संजय कौशल, सहायक समन्वयक चमन लाल, जगदीश चंद, नरेश अत्री, वॉलीबॉल कोच विधि चंद कौशल, मनोहर लाल शर्मा अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें