फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मसियाना के जंगल में रातोंरात फेंके कचरे से भरे बैग

Tue, 11 Feb 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर ने सूचना मिलने के बाद मौके का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मसियाना में हनुमान मंदिर के पास एक नाले में दर्जनों काले रंग के कूड़े के थैले फेंक गए हैं। मामले में शिकायत मिलते ही क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर की टीम मौके पर पहुंची है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बोर्ड को शिकायत मिली थी कि किसी ने नाले में रातोंरात दर्जनों काले रंग के बैग फेंके है। काले रंग के इन बैग में कचरा भरा हुआ है।
विज्ञापन

बरामद किए गए थैले प्लास्टिक के लिफाफे, कपड़े, चाय के कप इत्यादि से भरे हुए हैं। मामले में स्थानीय लोगों से बातचीत कर बोर्ड इस कचरे को फेंकने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। देरशाम तक बोर्ड के अधिकारियों ने नाले में उतर कर कार्रवाई की है। इस मौके पर बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप मौदगिल, कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा मौजूद रहे। प्रदीप मोदगिल ने कहा कि दर्जनों बैग कचरे से भरे हुए पाए गए है। मामले में जांच की जा रही है। नियमों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसने यह बैग यहां पर फेंके है यह पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें