फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला ने रास्ते में वाहन पार्क कर रास्ता रोकने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत वाल पत्थर के साई गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति की ओर से रास्ते पर अपना वाहन खड़ा करने से आवाजाही में कठिनाई हो रही है। बीना देवी पत्नी अमर सिंह ने कहा कि साथ लगते पोखर गांव निवासी सुशील कुमार की ओर से अपना वाहन उनके घर को जाने वाले रास्ते पर पार्क किया जाता है।
विज्ञापन

इससे उन्हें घर से आवाजाही करने में भारी परेशानी होती है। महिला का कहना है कि रास्ते में वाहन खड़ा कर देने से विशेष तौर पर बुजुर्गों और बच्चों को आवाजाही में कठिनाई होती है। महिला ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें