फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी की कंपनी नादौन में करेगी भ्ार्तियां

Thu, 24 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी की कंपनी युवाओं को रोजगार देने जा रही है। चार अप्रैल को विजय वल्लभ भाई कॉलेज ऑफ एजूकेशन नादौन में युवाओं की लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को निजी साक्षात्कार के बाद कंपनी में नौकरी देगी। लिखित परीक्षा में युवक-युवतियां दोनों भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


कंपनी प्रदेश भर से टीम मेंबर के 30 पद भरेगी। कंपनी ने शैक्षणिक योग्यता जमा दो निर्धारित की है। मेडिकल एवं नॉन मेडिकल में जमा दो उत्तीर्ण युवक लिखित परीक्षा में भाग ले सकेंगे। जमा दो में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। कंपनी ने लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की है।

  रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा ही लिखित परीक्षा में भाग ले पाएंगे। कंपनी के अधिकारी युवाओं की लिखित परीक्षा लेंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं का निजी साक्षात्कार होगा। चयनित युवाओं को 10800 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही, चयनित युवाओं को पीएफ, रहने-खाने सहित अन्य सुविधा भी कंपनी देगी। लिखित परीक्षा में भाग के लिए युवाओं को जमा दो के प्रमाण पत्र एवं हिमाचली प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।

चार अप्रैल को नादौन के विजय वल्लभ भाई कॉलेज ऑफ एजूकेशन में कंपनी साक्षात्कार का आयोजन करेगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के निजी साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन

- वीपी राणा, जिला रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें