हमीरपुर। प्रदेश डिपो संचालक समिति ने खाद्य आपूर्ति विभाग से सितंबर माह में सस्ते राशन से वंचित उपभोक्ताओं को अक्तूबर में राशन वितरित करने के लिए बैकलॉग का विकल्प मशीनों में दर्ज करने की मांग की है।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के कारण प्रदेश में सड़कों को नुकसान पहुंचने के कारण अधिकांश भागों का संपर्क टूट चुका था। ऐसे में निगम के गोदामों से समय पर सस्ते राशन की दुकानों में राशन उपलब्ध नहीं करवाया जा सका। प्रदेश के अधिकांश सस्ते राशन की दुकानों में 20 सितंबर के बाद ही निगम के गोदामों से राशन भेजा गया।
माह के अंतिम दिनों में सर्वर की समस्या के चलते डिपोधारक उपभोक्ताओं को राशन वितरित नहीं कर पाए। कई उपभोक्ताओं को सस्ते राशन से वंचित रहना पड़ा। दिवाली के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए इन दुकानों पर लगी मशीनों में बैकलॉग का विकल्प डाला जाए। संवाद