फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 65 करोड़ से संवरेगा बाबा का दरबार, टेंडर आवंटित

Mon, 17 Mar 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

ज्वाला जी मंदिर परिसर को संवारने वाली फर्म को दिया दियोटसिद्ध के इस प्रोजेक्ट का जिम्मा
परियोजना के तहत परिसर में पार्किंग, एडमिन ब्लाॅक और मंदिर कांप्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित
सुशील शर्मा
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बालयोगी बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर दियोटसिद्ध को संवारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वाला जी में एडीबी के 37 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण करने वाली फर्म ही बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को संवारेगी। यहां पर 65 करोड़ रुपये से प्रस्तावित प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित कर दिया गया है।
पीके सूद फर्म इस प्रोजेक्ट पर कार्य करेगी। कुछ माह पूर्व परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट मंजूरी के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) को भेजी है। एडीबी से मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में पार्किंग, भवन और पुस्तकालय सहित अस्पताल भवन का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण और सोलर लाइट व्यवस्था को परियोजना में जोड़ा गया है। लंबे समय से इस परियोजना का कार्य चल रहा है। योजना की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से बाबा के दरबार में शीश नवाने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। वर्तमान में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

28 करोड़ से बनेगी पार्किंग
65 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 28 करोड़ पार्किंग पर खर्च होंगे। गेट नंबर एक के पास यह पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर परिसर में एडमिन ब्लाॅक और टेंपल कांप्लेक्स भवन भी निर्मित होंगे। पुस्तकालय और अस्पताल भवन का निर्माण भी इस परियोजना में शामिल है। एडमिन ब्लाॅक में मंदिर अधिकारी कार्यालय को संचालित किया जाएगा। यहां पर अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यालय बनेंगे। इसके अलावा टेंपल कांप्लेक्स में बकरा नीलामी हॉल, सिक्योरिटी रूम और पुलिस सर्विस रूम निर्मित किए जाने प्रस्तावित हैं।

सौंदर्यीकरण को लेकर भी होगा काम
परियोजना में सौंदर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। मंदिर परिसर की सीढ़ियों के साथ मौजूद खाली जगह पर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। दीवारों और सीढ़ियों पर पहाड़ी शैली में कलाकृतियां अथवा पेंटिंग्स बनाए जाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



कोट
एडीबी प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। मां ज्वाला जी मंदिर में कार्य करने वाली फर्म को ही यह काम आवंटित हुआ है। जल्द ही प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होगा। 65 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में श्रद्धालुओं की सुविधा पर केंद्रित कार्य होंगे। परियोजना का अवार्ड लेटर जल्द ही प्रोजेक्ट इंपलीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) नगरोटा बगवां कार्यालय को प्राप्त होगा। -आरएस सपहिया, सहायक अभियंता हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें