फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार करोड़ से बनाया आयुष अस्पताल, नहीं मिली पंचकर्म की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकर्म विशेषज्ञ और योग प्रशिक्षक न होने से बढ़ीं लोगों की दिक्कतें
विज्ञापन

योगाभ्यास, पंचकर्म आदि की आई हैं मशीनें, वर्तमान में चल रही महज ओपीडी

तमाम सुविधाओं के बावजूद पंचकर्म विशेषज्ञ और योग प्रशिक्षक तैनात नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। आयुष अस्पताल बिझड़ी में अभी तक पंचकर्म, योग आदि की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व आयुष अस्पताल का निर्माण किया गया। मशीनरी लगाई गई लेकिन न ही इस मशीनरी का इस्तेमाल हो पा रहा है और न ही लोगों को सुविधाएं मिल पा रही हैं। तमाम सुविधाओं के बावजूद पंचकर्म विशेषज्ञ और योग प्रशिक्षक तैनात नहीं हैं।
चार करोड़ रुपये से भी अधिक राशि से इस अस्पताल का निर्माण करवाया गया। जब उद्घाटन हुआ तो लोगों को आस जगी थी कि यहां पर योग थेरेपी की सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन, इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद लोगों को सुविधा नहीं मिल रही। यहां पर दवाइयां भी नाममात्र ही मिलती हैं। मरीजों को अन्य दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। वर्तमान में अस्पताल में महज ओपीडी की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस आयुर्वेदिक अस्पताल में लोगों को थेरेपी, योग आदि की सुविधाएं भी मिलनी थीं। इसके लिए करोड़ों की मशीनरी भी अस्पताल में आई। आज तक इनका इस्तेमाल नहीं हो पाया। मशीनें भवन में धूल फांक रही हैं। स्थानीय लोगों व्रिकम, संतोष, आदित्य, मीना, सलोचना आदि ने कहा कि अस्पताल तो बना दिया लेकिन यहां पर सुविधाएं नाममात्र हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि यहां पर कर्मचारियों की तैनाती हो और लोगों को आयुष पद्धति से इलाज करवाने में सुविधा रहे। इस बारे में उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. जगतार सिंह ने कहा कि काफी पहले प्रस्ताव भेजा है। आगामी समय में जब आचार संहिता हटेगी तो हो सकता है कि जल्द ही यहां पर लोगों को योगा थेरेपी की सुविधा मिलेगी और योग थेरेपिस्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें