हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। स्कूल चेयरमैन आरसी लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल वाइस चेयरमैन सीपी लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्या नैना लखनपाल और अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की गई। स्कूल हेड ब्वॉय आयुष कश्यप और हेड गर्ल कशिश नेगी और जमा एक के अर्णव को डिप्टी हेड ब्वॉय एवं इशिका को डिप्टी हेड गर्ल की शपथ दिलाई गई। चारों सदनों में आर्यभट्ट हाउस कैप्टन सृजन एवं वाइस कैप्टन गौरीशा, भाभा हाउस कैप्टन राशि और वाइस कैप्टन वंशिका, रमन हाउस कैप्टन रिद्धिमा और वाइस कैप्टन राज आदित्य सिंह नेगी बोस हाउस कैप्टन कंचन और वाइस कैप्टन दीपक को शपथ दिलाई गई।
कक्षा प्रतिनिधियों में से नौवीं-अ से आरुषी एवं वंश, नौवीं-ब से देवांशी एवं हर्ष, नौवीं-सी से रशिका एवं ज्योतिरादित्य, दसवीं-अ से ईवा और पियूष, दसवीं- ब से आस्था और अवधेश, जमा एक-अ से कुशाग्र और तन्वी, जमा एक-ब से सूरज और अवंतिका, जमा एक-सी से यतिश, साक्षी जमा एक-डी से मणिका और दीक्षा जमा एक-ई से अर्जित एवं सृष्टि, जमा एक-जी से दिव्यांश एवं सुहानी, जमा एक-आई से अंकित एवं मनीषा, जमा दो-अ से अनिरुद्ध और सुनायिका, जमा दो-ब से अर्श और अमीशा, जमा दो-सी से अनामिका और रुमित, जमा दो-डी से सूर्यांश और सरगम, जमा दो-ई से नियति एवं अंशुल, जमा दो-जी से पार्थ एवं भावना जमा दो-आई से प्रियाल एवं अभिषेक को कक्षा प्रतिनिधियों की शपथ दिलाई।
दूसरी ओर राउंड स्क्वेयर कांफ्रेंस कमेटी से जमा दो से प्रांशुल कैप्टन तथा जमा एक से साक्षी वाइस कैप्टन चुने गए। राउंड स्क्वेयर पिलर्स में कशिश नेगी को इंटरनेशनलिज्म, राशि को लोकतंत्र, श्वेता को पर्यावरण, अग्रिम को एडवेंचर आर्यन शर्मा को नेतृत्व एवं अनिरुद्ध को सेवा का कैप्टन चुना गया। हॉस्टल कैप्टन छात्राओं में शीना और वाइस कैप्टन अंजनी वत्स, छात्रों से कैप्टन विशाल एवं सुशांत तथा हमीर हॉस्टल से सोहेल मेहता कैप्टन एवं परमिंद्र सिंह वाइस कैप्टन रहे।