फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शतरंज में अयान, अतिक्ष और पलक ने मारी बाजी

Mon, 20 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। स्रोत संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल सलासी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता वीना चंदेल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं।
उन्होंने खिलाड़ियों से नशे और मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से दूर रहने का आह्वान किया। खेलों से अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के अंडर-13 में अयान जम्वाल, अंडर-15 में अंशुमन, अंडर-17 में अतिक्ष ठाकुर और अंडर-19 में अभय मेहरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में अंडर-13 में अर्निका ठाकुर, अंडर-15 में सनिगधा शर्मा और अंडर-19 में पलक ठाकुर विजेता रहीं।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर ओपन वर्ग में अंशुल ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी मेडल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर हमीर चेस एसोसिएशन ने प्रदेश के उच्चतम रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अतिक्ष ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें