फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: क्लस्टर प्रणाली के उद्देश्य और महत्व पर किया जागरूक

Tue, 28 Oct 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में हुई क्लस्टर स्तरीय बैठक, स्कूल प्रमुख हुए उपस्थित
विज्ञापन

स्विफट चैट ऐप पर उपस्थिति, तंबाकू निषेध पर स्कूलों में होने कार्यों की जानकारी दी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पीएम श्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को क्लस्टर स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर मौंही राम चौहान ने की। उन्होंने स्कूल प्रमुखों को क्लस्टर प्रणाली के उद्देश्यों और महत्व के बारे में जागरूक किया।
ब्लॉक परियोजना अधिकारी और प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि क्लस्टर प्रणाली से स्कूल अपने संसाधनों का प्रयोग क्लस्टर के तौर पर कर सकेंगे। खेल मैदान, पुस्तकालय, आईसीटी लैब सहित अन्य पाठ्न सामग्री और योग्यता के अनुसार अध्यापकों को भी अधीनस्थ स्कूलों में पढ़ाई के लिए भेजा जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल प्रमुखों को स्विफट चैट ऐप पर उपस्थिति, तंबाकू निषेध पर स्कूलों में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को क्लस्टर प्रणाली को चलाने में आ रही परेशानियों के समाधान के लिए टिप्स दिए। बैठक में 55 स्कूल प्रमुखों ने भाग लेकर क्लस्टर प्रणाली के सफल संचालन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें