फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 30 Jan 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस स्टैंड हमीरपुर के पास सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के  लिए नाटक करते कलाकार। स्रोत : जनस
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क सुरक्षा माह-2026 के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने वीरवार को बस स्टैंड हमीरपुर के पास एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा यातायात के सभी नियमों की अक्षरशः अनुपालना की अपील के साथ-साथ राहवीर योजना और सड़क दुर्घटनाओं के घायलों के लिए आरंभ की गई कैशलेस इलाज की सुविधा जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए तत्काल सहायता प्रदान करने वाले नेक व्यक्तियों को राहवीर योजना के तहत गुड सेमेरिटन पुरस्कार दिया जाता है।
सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों का अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों और अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त एवं कैशलेस इलाज हो सकता है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी और घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलेस इलाज किया जा सकता है। वहीं, कोई भी सूचीबद्ध अस्पताल घायल को दाखिल करने से मना नहीं कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें