फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में 3.7, देश में 1.50 करोड़ लोग दृष्टिहीन : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन वेबिनार के मध्यम से जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर जिले की अर्बन आशा वर्कर और शहर के साथ लगती ग्राम पंचायतों अणु, बजूरी, दडूही, झनयारा और डुग्घा की आशा वर्कर को जोड़ा गया। इन आशा वर्कर के साथ जन प्रतिनिधि भी जोड़े गए। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला भी उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि देश में दृष्टिहीन लोगों की जनसंख्या अधिक है। इनमें से 75 फीसदी अंधता बचाव योग्य थी। दुनियाभर में 37 मिलियन लोग अंधता का शिकार हैं, जिनमें से 15 मिलियन लोग भारत में हैं।
विज्ञापन

नेत्रदान महादान है। एक आदमी अपने नेत्रदान कर दो जरूरतमंद लोगों का जीवन रोशन कर सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित ने भी इस अवसर पर लोगों को आंखों की कई छोटी और बड़ी बीमारियों के बारे बताया। जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला ने इस अवसर पर आंखों की बीमारियों और नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों और सोच के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि न तो नेत्रदान से शरीर कुरूप होता है न ही कोई आदमी अगले जन्म में प्रभावित होता है। इस अवसर पर बीसीसी समन्वयक सलोचना देवी, आशा वर्कर, अंजू, निशा, नीलम, मोनिका, सुष्मा, रंजू, पवना, कामिनी, सुमन, नीलम, अंजना, उमा व सुनीता सहित 30 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें