फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-दिल्ली बस मैहरे तक सीमित, यात्री परेशान

Sat, 03 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी/बिझड़ी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी से शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए चलने वाली एचआरटीसी बस को इन दिनों मैहरे तक सीमित किए जाने से यात्रियों में रोष है। मैहरे पहुंचने के बाद यात्रियों को दूसरी बस में बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे सीट बदलने के साथ सामान लेकर दूसरी बस तक जाने में परेशानी हो रही है। बिझड़ी के यात्रियों को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कमलेश कुमार, वरुण कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार, तरुणदीप, अजय और भरत कुमार ने कहा कि अवाहदेवी-दिल्ली बस को फोरलेन मार्ग से संचालित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा मार्ग लंबा और घुमावदार होने के कारण दिल्ली पहुंचने में अधिक समय लगता है। इसके चलते कई यात्री दिल्ली जाने के लिए सरकाघाट या हमीरपुर से बस पकड़ना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार बस को फोरलेन मार्ग से चलाने पर यात्रा का समय कम होगा और बस में यात्रियों की संख्या भी बढ़ सकती है। उन्होंने निगम प्रबंधन और सरकार से रूट की समीक्षा कर यात्रियों की सुविधा के अनुसार बस सेवा बहाल करने की मांग की है।



कोट:

यदि अवाहदेवी से दिल्ली जाने वाली बस में सवारियां कम होती हैं तो यात्रियों को मैहरे से दूसरी बस में भेज दिया जाता है। यदि सवारियां पर्याप्त संख्या में होती हैं तो यही बस दिल्ली तक जाती है। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें