मैथ्स ओलंपियाड में डीएवी सेंटेनरी के आदित्य शर्मा ने सभी को पछाड़ा
बहडाला स्कूल में 32वें बाल विज्ञान मेले में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला में 32वें जिलास्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक नरेश धीमान ने शिरकत की। जबकि, विशेष रूप से उनके साथ जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सोमलाल धीमान, मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश जोशी, प्रतियोगिता के समन्वयक प्रिंसिपल दिनेश कौंडल, कार्यकारी प्रधान एचपीएसएलए राकेश मल्होत्रा, जिला विज्ञान अध्यापक संघ ऊना के अध्यक्ष रमेश मेहरा एवं विज्ञान पर्यवेक्षक राजन शर्मा उपस्थित रहे। नरेश धीमान ने कहा कि अगर विद्यार्थी अपने अध्यापकों के अनुसार चलें तो वह जीवन में हमेशा सफलता की ओर अग्रसर होंगे। नरेश धीमान ने विजेता नन्हे वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलास्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में बंगाणा स्कूल की अवनिका शर्मा और सैम पाठक ने प्रथम, गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब की रिधिमा व श्रेया ठाकुर ने द्वितीय तथा पूबोवाल के गगनदीप सिंह व जसप्रीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ वर्ग में सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की नैनिका व अक्षरा ने प्रथम, विश्व भारती पब्लिक स्कूल सलोह के आयुष व कशिश ने द्वितीय तथा त्यूड़ी के कपिश व अग्रिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में त्यूडी स्कूल के संदीप सिंह पलक ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय बुडवार स्कूल की वंशिका व रिशु ने द्वितीय तथा राजकीय मॉडल स्कूल अंबोटा की रुचिका चौधरी व आमना खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैथ्स ओलंपियाड के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में डीएवी सेंटेनरी के आदित्य शर्मा ने प्रथम, गुरुकुल के रोहतांश शर्मा ने द्वितीय तथा अम्बेहड़ा के आर्यन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में गुरुकुल स्कूल की कनिका ने प्रथम, डीएवी ऊना की कशिश द्वितीय तथा सेंट डीआर गगरेट की परिणिती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूरडी के मौलिक ठाकुर ने प्रथम, सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट के आरुष पल्याल ने द्वितीय तथा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के कार्तिक तृतीय रहे।
बॉक्स
वैज्ञानिक मॉडल में पंडोगा का सुजल प्रथम
वैज्ञानिक माॅडल प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोगा के सुजल ने प्रथम, बढ़ेड़ा राजपूतां के कृष्णा ने द्वितीय तथा कांगड़ के प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्क वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के अक्षित कौंडल ने प्रथम, पंडोगा की तन्वी ने द्वितीय तथा रबढ़ेड़ा राजपूतां की दिव्यांशी मनकोटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक स्किट में बढ़ेड़ा राजपूतां ने प्रथम, डीएवी लाठियानी ने द्वितीय तथा डीएवी सेंटेनरी ऊना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नारा लेखन में त्यूड़ी के आदित्य धीमान ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर की आंशिक ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई की रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की दीतिका सैनी ने प्रथम, कटोहर कलां की अक्षिता ने द्वितीय तथा एपीएचएस बंगाणा स्कूल की अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।