अवाहदेवी माता मंदिर में लिफ्ट लगाने के लिए दिए जा रहे डंगे। संवाद
- फोटो : परिवहन मेले में मौजूद एआरटीओ, वाहन स्वामी व अन्य।
अवाहदेवी(हमीरपुर)। प्रसिद्ध आस्था स्थल अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को लिफ्ट सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना होगा। लिफ्ट का कार्य पूरा होने में नौ माह लग सकते हैं।
मंदिर में लिफ्ट व कमरे बनाने की योजना है, जिसके लिए कुल तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने का निर्णय करीब नौ माह पूर्व लिया गया था। मंदिर कमेटी ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और कमजोर स्वास्थ्य वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया था। वर्ष 2025 की बरसात के दौरान हुए भूस्खलन के कारण निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई।
पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति का आकलन करने के बाद कार्य की गति धीमी करनी पड़ी। भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में पहले सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता दी गई। वर्तमान में निर्धारित स्थान पर सुरक्षा दीवारें लगाने का कार्य जारी है। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जाने के बाद ही लिफ्ट स्थापना का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।