मीरपुर में पहली बार शुरू हुए आटो की सवारी करते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अब हमीरपुर शहर में भी लोग ऑटो में सफर कर पाएंगे। हमीरपुर में ऑटो चलाने के लिए विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी है। हमीरपुर में एक ऑटो चल पड़ा है। यह ऑटो 20 किलोमीटर के दायरे में चलेगा। जबकि, इसमें किराया भी सामान्य होगा। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तीन लोगों ने ऑटो चलाने के लिए अप्लाई किया था। तीनों लोगों को ही ऑटो चलाने के लिए विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी है।
इनमें से एक व्यक्ति ऑटो ले आया है। यह ऑटो शहर में चल पड़ा है। जबकि दो लोगों ने अभी तक ऑटो नहीं चलाया है। अब जिले के लोग भी शहरों की तरह ऑटों में आराम से सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। शहर में ऑटो शुरू होते ही लोगों ने इसमें सफर करना शुरू कर दिया है। बुधवार को ऑटो शहर में दौड़ता देखा गया। ऑटो को देख सभी हैरान थे। इस ऑटो में तीन से चार लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें लोग 20 किलोमीटर तक सफर कर पाएंगे। वहीं किराया भी सामान्य होगा। पहली बार जिले में ऑटो को चलाया गया है। लंबे रूट की बसों में लोकल सवारियों को बैठाने में कई बार बस ऑपरेटर आनाकानी करते हैं। वहीं टैक्सी में ज्यादा किराया चुकाना ग्रामीणों के लिए संभव नहीं हो पाता। जिसके चलते इन लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में आरटीओ हमीरपुर विरेंद्र शर्मा ने कहा कि तीन लोगों ने ऑटो चलाने के लिए अप्लाई किया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है।