फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑडिटर और पंचायत इंस्पेक्टर को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 06 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद हाल में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला परिषद हाल हमीरपुर में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला भर से पंचायत समितियों के अकाउंटेंट, पंचायत इंस्पेक्टर, कंप्यूटर आपरेटर मौजूद रहेंगे।
ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान 31 जनवरी तक और उसके बाद ब्लॉक पंचायत विकास योजना का प्लान 28 फरवरी तक तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रतिभागियों को बताया जाएगा कि किस तरह से योजना को संबंधित वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सदस्य की ओर से जो प्लान दिया जाएगा, उन्हें कैसे चैक करना है, सहित अन्य विषयों की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने कहा कि सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को ब्लॉक पंचायत विकास योजना सहित तमाम जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें