फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वार्डों में जाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर रास्ते से पकड़ाए जा रहे एक-दूसरे को पास
विज्ञापन




डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब चोर रास्तों से वार्डों में जाने के लिए पास एक-दूसरे को दिए जा रहे हैं। अस्पताल में अब वार्ड में दाखिल हर मरीज के साथ महज एक ही तीमारदार रहने की अनुमति है लेकिन दिनभर तीमारदारों की मरीजों से मिलने के लिए आवाजाही लगी रहती है। इसको रोकने के लिए अस्पताल में सख्ती बरती जा रही है। बिना पास के कोई भी व्यक्ति अंदर न जाए, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। रजिस्टर में भी तीमारदार का नाम दर्ज हो रहा है लेकिन इसके लिए अब तीमारदार भी चोर रास्ता अपना रहे हैं। गत दिवस भी एक तीमारदार को सुरक्षा कर्मचारी ने पकड़ लिया। वार्डों में जाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। आए दिन सुरक्षा कर्मचारियों के साथ तीमारदारों की अंदर जाने के लिए बहस हो रही है जबकि सुरक्षा कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि महज एक ही तीमारदार यहां पर रुकेगा। प्रशासन ने भी लोगों से सहयोग की अपील की है। इसके बारे में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि लोगों को मिलने का समय निर्धारित है। उसी दौरान मरीज से मिल सकते हैं। लोगों से सहयोग की अपील है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें