फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में बीएसके एप पर ही लगेगी हाजिरी, जियो टैगिंग पर नहीं हुआ कार्य

Wed, 06 Aug 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में बीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) एप से ही हाजिरी लगेगी। जियो टैगिंग प्रणाली पर निर्णय न होने से विभाग ने स्कूल प्रमुखों को पुराने माध्यम से ही हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बरसात की छुट्टियों के बाद भी शिक्षक बीएसके एप से हाजिरी लगाएंगे। तीन माह पूर्व शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुरू होते ही निदेशालय की ओर से स्कूल में जियो टैगिंग से हाजिरी लगाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी, ताकि स्कूल स्तर पर हाजिरी की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
वहीं, योजना के क्रियान्वन को लेकर निर्देश जारी न होने से शिक्षकों में हाजिरी को लेकर संशय बना हुआ था। इसके चलते शिक्षक विभाग से लगातार एक माध्यम तय करने की मांग कर रहे थे। शिक्षकों की मांग पर शिक्षा विभाग ने बीएसके से ही हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में अधिकांश स्कूलों में कोरोना कॉल से पूर्व स्थापित बायोमीट्रिक मशीनों को हटाने व चालू रखने को लेकर कोई भी निर्देश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षकों को मजबूरन मशीनों और एप से हाजिरी लगानी पड़ रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ स्कूल स्तर पर अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मशीनों को हटाने के संबंध में शिक्षक कई बार विभाग से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई हैं। शिक्षकों ने विभाग समस्या का समाधान करने की मांग की है।
कोट
जियो टैगिंग से हाजिरी को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। स्कूलों में बायोमीट्रिक व विद्या समीक्षा केंद्र एप से विद्यार्थियों व अध्यापकों की हाजिरी लगेगी। स्कूल प्रमुखों को इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-परमजीत डोगरा, जिला समन्वयक, बीएसके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें