डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अतिक्ष ठाकुर को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के कक्षा दसवीं के छात्र अतिक्ष ठाकुर ने ओडिशा स्थित केआईआईटी कैंपस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्लिट्ज श्रेणी में आठवां स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 23 से 30 मई तक आयोजित की गई। इसमें विश्वभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। अतिक्ष ने एक अंतरराष्ट्रीय मास्टर को पराजित किया। कई ग्रैंडमास्टर्स के विरुद्ध मुकाबले ड्रॉ किए। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 7,500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। स्कूल पहुंचने पर बुधवार को प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने अतिक्ष को सम्मानित किया।