फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की तिथि 31 तक बढ़ाने का मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की मांग पर पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में आ रही दिक्कतें दूर करने और अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को निदेशक, कोषागार, लेखा एवं लॉटरी की अध्यक्षता में संघ के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।
निदेशक ने आश्वस्त किया कि पेंशनरों को प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में पेंशनरों की लंबित आर्थिक देनदारियों और चिकित्सा बिलों के भुगतान पर भी चर्चा हुई। निदेशक ने चिकित्सा बिलों के लिए जल्द बजट जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में संघ के मुख्य संरक्षक योगराज शर्मा, वित्त सचिव शंभू राम जसवाल, मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह, शिमला जिला प्रधान हुक्म चंद शर्मा सहित टेक चंद, दीवान चंद, लेख राम, करतार सिंह, मोहन लाल शर्मा, शौंक राम वर्मा और हरि राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें