फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालते असिस्टेंट लाइनमैन नीचे गिरा, मौत; विभागीय जांच के लिए कमेटी होगी गठित

Mon, 24 Feb 2025 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत चरोट गांव में ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालने के दौरान ट्रांसफार्मर से नीचे गिरने से असिस्टेंट लाइनमैन पंकेश कुमार की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत चरोट गांव में ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालने के दौरान ट्रांसफार्मर से नीचे गिरने से असिस्टेंट लाइनमैन पंकेश कुमार की मौत हो गई है। हालांकि आशंका व्यक्त की जा रही है कि फ्यूज डालने के दौरान पंकेश को करंट लगा है, इस कारण वह ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन


जंगलबैरी गांव के रहने वाला पंकेश कुमार पटलांदर बिजली सेक्शन में काम करता था। चरोट गांव में बिजली समस्या के चलते वह फ्यूज डालने के लिए वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था। ऐसे में फ्यूज डालते समय वह ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया। पंकेश को सुजानपुर अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है। 31 वर्षीय पंकेश अविवाहित था।

बिजली उपमंडल सुजानपुर के सहायक अभियंता चंद्रकांत ठाकुर ने कहा कि असिस्टेंट लाइनमैन पंकेश कुमार चरोट गांव में फ्यूज डालने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था। फ्यूज डालते समय वह नीचे गिर गया, उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। विभागीय जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी में कम से कम तीन सदस्य होते हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में जियो स्विच बंद था। जियो स्विच ट्रांसफार्मर में लगा होता है। इस कारण ट्रांसफार्मर में बिजली की आपूर्ति नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सहायक लाइनमैन के मौत मामले की हो जांच
बिजली बोर्ड में लगातार काम बढ़ रहा है और कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है। कर्मचारी काम के बोझ में दबते जा रहे हैं। बिजली अनुभाग पटलांदर में कार्यरत सहायक लाइनमैन पंकेश कुमार फ्यूज डालते मृत्यु का ग्रास बन गया। यह बात बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त ने कही। उन्होंने सहायक लाइनमैन मौत मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के लगभग बारह हजार पद रिक्त चल रहे हैं। बिजली बोर्ड युक्तिकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने में व्यस्त है। प्रदेश में हो रही दुर्घटनाओं और कर्मचारियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के लिए केवल और केवल प्रदेश सरकार व बिजली बोर्ड का प्रबंधक वर्ग जिम्मेवार है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि इस तरीके से हो रही दुर्घटनाएं दुखद हैं। ऐसे परिवारों को इंसाफ मिलना चाहिए और निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें