फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में नौनिहालों के होंगे मूल्यांकन टेस्ट

Wed, 29 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 402 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का ज्ञानस्तर जांचा जाएगा। बरसात की छुट्टियों के बाद नौनिहालों की सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए मूल्यांकन टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन टेस्टों के माध्यम से बाल वाटिका प्लानर की गतिविधियों, ऑनलाइन पढ़ाई और शिक्षण कार्य की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा। अभियान के तहत जिलास्तरीय कमेटी स्कूलों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान बाल वाटिकाओं में उपलब्ध शिक्षण सामग्री, बच्चों की उपस्थिति, गतिविधि आधारित शिक्षण, बाल वाटिका प्लानर के क्रियान्वयन और ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।
इसके अलावा विद्यार्थियों की भाषा क्षमता, अक्षर पहचान, रंगों और चित्रों की पहचान, गिनती, बोलने, सुनने व समझने की क्षमता, सामाजिक व्यवहार तथा रचनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी का भी आकलन किया जाएगा। निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। वर्तमान में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए बाल वाटिका प्लानर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल वाटिका-एक, चार वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल वाटिका-दो और पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल वाटिका-तीन संचालित की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें