फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आशीष और दिया ठाकुर बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Fri, 16 Oct 2026 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोट में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन वीरवार को हुआ। समापन समारोह में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता बलदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिविर में उत्कृष्ट योगदान के लिए आशीष और दिया ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव जंवाल ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता और समाज सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
मुख्य अतिथि बलदेव सिंह ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान विकास राणा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पंकज कुमार और ग्राम पंचायत उपप्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें