फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मतदान के दिन बूथ स्तर पर सतर्क रहेंगी आशा कार्यकर्ता

Tue, 28 May 2024 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान के दौरान एक जून को हर बूथ पर आशा कार्यकर्ता सतर्क रहेंगी। वह इस दौरान किसी को गर्मी के कारण कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो वह उसको प्राथमिक उपचार देंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को फर्स्ट एड देने के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड टौणी देवी की आशा कार्यकर्ताओं को चुनाव में प्राथमिक सहायता (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने 101 आशा कार्यकर्ता को गर्मी में होने वाले रोग से बचाव तथा उनके लक्षणों को पहचानने के टिप्स दिए। डॉ. अग्निहोत्री ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि 31 मई को अपने-अपने बूथ में उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं और पोलिंग पार्टियों को अपने व उच्चाधिकारियों मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं।
उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए तापमान के कारण लू लगने का खतरा हो सकता है, इसलिए लोगों को जागरूक करें कि वह सुबह-सुबह ही मतदान कर लें। प्रशिक्षण के दौरान किसी को लू लगने के लक्षण और उसके बचाव संबंधी ट्रेनिंग भी दी गई। सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं को फर्स्ट एड किट और साफ पानी की बोतल अपने साथ रखने की हिदायत दी, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से भी आग्रह किया कि वह इस मौसम में पर्याप्त पानी पीए तथा हल्के रंग के सूती कपड़े ही पहने।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिनीत शर्मा और स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने भी आशा को लू लगने और बचाव के बारे में जागरूक किया। डॉ. अभिनीत शर्मा ने कहा कि सभी आशा को फर्स्ट एड किट दे दी गई है और वह अपने चुनाव की ड्यूटी के लिए पूर्णतया तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें