फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जब तक सूरज-चांद रहेगा, राजकुमार तेरा नाम रहेगा...के नारों से गूंजा सलौणी

विज्ञापन
शहीद राजकुमार को श्रद्धांजलि देते विधायक इंद्रदत्त लखनपाल।
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तराखंड के रुड़की में गंभीर दुर्घटना का शिकार हुए 174 इंजीनियर्स टीए के जवान राजकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सलौणी के श्मशानघाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह राजकुमार का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सलौणी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पार्थिव देह घर पहुंचते ही परिवार में चीखो पुकार मच गई। पत्नी मोनिका का रो-रो कर बुरा हाल है। तेरह साल की बेटी कोमल और 10 साल का बेटा राघव शर्मा वीरवार से अपने पिता की पार्थिह देह के इंतजार में घर के बाहर टकटकी लगाए थे। शहीद के बुजुर्ग माता-पिता ने अपना इकलौता बेटा खो दिया।

इस मौके पर स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और एसडीएम शशिपाल शर्मा ने राजकुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। घर से श्मशानघाट तक शवयात्रा के दौरान राजकुमार अमर रहे के नारों से माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान जब तक सूरज-चांद रहेगा, राजकुमार शर्मा तेरा नाम रहेगा, नारों से पूरा गांव गूंज उठा। सेना की टुकड़ी और हिमाचल पुलिस ने सैन्य परंपराओं के साथ राजकुमार को अंतिम विदाई दी। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने राजकुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ है, उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें